भभुआ, अप्रैल 28 -- युवा पेज की खबर 29 अप्रैल को होगी मॉडल विद्यालयों की अहम समीक्षा बैठक डीईओ ने प्रधानाध्यापकों को रिपोर्ट के साथ अनिवार्य उपस्थिति का दिया निर्देश भवन, नामांकन, शिक्षकों व मूलभूत सुविधाओं की होगी गहन समीक्षा भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मॉडल विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा के लिए 29 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित होगी। इस संबंध में जारी पत्र के माध्यम से सभी मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए विद्यालयों में मीना मंच गठन अनिवार्य विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरक...