भभुआ, अप्रैल 26 -- पेज चार की खबर 29 अप्रैल को होगा सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के डीसीआर बिल्डिंग में 10:30 बजे से सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापना को बढ़ावा देने एवं उपभोक्ताओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 अप्रैल (गुरुवार) को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ के डीसीआर बिल्डिंग में 10:30 बजे से सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ शशिकांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत प्रदान करना तथा उन्हें स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत सोलर संयंत्र लगाने पर सरकार द्वारा...