बोकारो, जून 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति, जनवृत-2 बोकारो इस्पात नगर की आमसभा की बैठक बुधवार को मां मनसा देवी मंदिर परिसर में केंद्रीय अध्यक्ष शंकर लाल गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 के मां मनसा देवी पूजा महोत्सव के आयोजन की तिथि 29 अगस्त से 2 सितंबर तक निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

नई पूजा समिति का गठन बैठक में पूजा महोत्सव के सफल संचालन में लंबे समय से योगदान देने वाली पुरानी समिति के कार्यों की सराहना की गई। साथ ही आगामी महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया। नई समिति में जनार्दन महतो को अध्यक्ष, सचिन रामेश्वर सिंह एवं मुनीलाल सिंह को उपाध्यक्ष, प्रकाश चटर्जी को सह सचिव, नागेंद्र नाथ रजवार को कोषाध्यक्ष तथा वन बिहारी गोराई को सह-कोषाध्यक्ष ब...