कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आने वाला है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, कटिहार द्वारा 29 अगस्त को डहेरिया स्थित जिला नियोजनालय परिसर (लेबर सेंटर, एफसीआई गोदाम के सामने) एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर की 30 से अधिक प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इसके साथ ही युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों एवं करियर से जुड़े विषयों पर व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।जिला यह भी पढ़ें- Palamu News: रोजगार मेले में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 शॉर्टलि...