मेरठ, मई 16 -- मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अन्तरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साह, रोमांच और खेल भावना के बीच भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुलिस लाइन में आयोजित समापन समारोह में एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी, कोच, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। कबड्डी पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम ने जनपद मेरठ को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला कबड्डी वर्ग में जनपद मेरठ की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जिम्नास्टिक पुरुष वर्ग में भी मेरठ के खिलाड़ि...