देहरादून, दिसम्बर 27 -- रुद्रप्रयाग। केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन के तत्वाधान में आयोजित 29वां खेल सम्मान समारोह का शुक्रवार से शुभारंभ गुप्तकाशी में हो गया है। इसमें एक लाख 51 हज़ार रुपये ईनामी राशि रखी गई है। इस वर्ष केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन द्वारा सिर्फ चैलेंज कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एकल व युगल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चैलेंज कैरम प्रतियोगिता में युगल विजेता को 51,000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता युगल को 25,000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में एकल प्रतियोगिता के विजेता को 31,000 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता एकल को 15,000 रुपए इनामी राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। बता दें प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क युगल में 3100 रुपए तथा एकल में 2100 रुपए रखा गया है। केदारघाटी सोशल आर्गनाइजेशन खेल प्रतिय...