गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। महानगर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह आरोग्य मेला जिले के 87 अस्पतालों में आयोजित हुआ, जिसमें नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इस आरोग्य मेले में 2894 मरीज का इलाज हुआ, जिसमें 1188 पुरुष, 292 बच्चे और 1414 महिलाएं शामिल हैं। आरोग्य मेले में त्वचा रोग के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। करीब त्वचा की बीमारी से जूझ रहे 369 मरीजों का इलाज मेले में हुआ। 141 गर्भवतियों की जांच हुई। इसमें टीबी के 15, लिवर के 33 और दूसरी बीमारियों के 847 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। आरोग्य मेले में 106 चिकित्सक और 284 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...