कटिहार, अप्रैल 22 -- कटिहार। वरीय संवाददाता नगर निगम क्षेत्र में अपराध और नो इंट्री पर नजर रखने के लिए नगर निगम की ओर से 288 जगहों पर हाई रिजेल्यूशन कैमरा लगाया जा रहा है। बीते सात दिनों से इस पर काम चल रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा, टर्निंग प्वाइंट, गली आदि जगहों पर लगाया जा रहा है। इस कैमरे की खासियत है कि रात में भी सीसीटीवी कैमरा से ली गयी तस्वीर और वीडियो पुटेज साफ होगा। क्राइम करके भाग रहे अपराधियों को पकड़ना आसान होगा तो वहीं नो इंट्री में प्रवेश करती गाड़ियों को पकड़ा जा सकेगा। यहीं नहीं जाम और किसी भी तरह ही सड़क पर गतिविधि की तस्वीर सामने आते ही संबंधित अधिकारियों को स्पॉट पर भेजा जा सकेगा। यह भी पढ़ें- बड़े वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक इस कैमरे का कंट्रोल नगर थाना और नगर निगम कार्यालय में रहेगा।छह...