लखीसराय, फरवरी 27 -- कजरा, एक संवाददाता। जिले में वर्ष 2025 की मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना और कन्या उत्थान योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। हजारों पात्र छात्र-छात्राएं अब तक योजनाओं में पंजीकरण नहीं करा सके हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने 28 फरवरी 2026 को समीक्षा बैठक बुलाई है और सभी प्रधानाचार्यों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र (संख्या-41, दिनांक 26.02.2026) के अनुसार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत 2069 छात्र-छात्राओं ने अब तक लाभ के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। विभागीय लक्ष्य की तुलना में यह आंकड़ा चिंताजनक है। इससे स्पष्ट है कि विद्यालय स्तर पर योजनाओं की जानकारी और निगरानी में शिथिलता बरती जा रही है।...