284 युवाओं को मिला रोजगार
गाजीपुर, जुलाई 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय की ओर रोजगार मेला का आयोजन आदर्श प्राइवेट आईटीआई, हेतिमपुर, जमानियां में किया गया। इस मेला में विजन इण्डिया के सहयोग से देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों जिसमें हिन्डालको, एमआरएफ टायर्स, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल आटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिशन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक आदि व टाटा मोटर्स कम्पनियों की ओर से विभिन्न पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 284 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड में चयन किया गया। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.