रांची, अगस्त 6 -- रांची में विश्वस्तरीय 'झारखंड मेडिकल सिटी' की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। राज्य के विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 2,84,17,24,900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय बैठक में अधिकारियों को परियोजना निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। बताया गया कि मंत्री यातायात की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में अस्पताल समूहों में झारखंड में मेडिकल हब तैयार करने तथा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आज झारखंड के हजारों मरीज गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों...