गाजीपुर, दिसम्बर 27 -- दिलदारनगर। खाद्य और रसद विभाग के दिलदारनगर क्रय केंद्र पर शुक्रवार को धान की तौल का कार्य सामान्य रूप से हुआ। पहले क्रय केंद्र पर कुल 283 किसानों से लगभग 18 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई। केंद्र पर मशीन के माध्यम से किसानों के सत्यापन का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी रितेश सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे किसानों का धान उपलब्ध हो रहा है, सत्यापन के बाद तौल कराई जा रही है। ठंड से बचाव के लिए तौले गए धान को गोदाम में सुरक्षित रखा जा रहा है। परिवहन उपलब्ध होने पर धान को मिल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.