282 विद्यालयों में बालमैत्रिक फर्नीचर गुणवत्ता की होगी परख
फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। जिले के 282 को-लोकेटेड विद्यालयों में उपलब्ध कराए गए बालमैत्रिक फर्नीचर की मात्रा एवं गुणवत्ता का सत्यापन कराया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर चयनित फर्म के माध्यम से इन विद्यालयों में बालमैत्रिक फर्नीचर की आपूर्ति की गई थी। अब इसकी गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा की जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सभी विकासखंडों में गठित समिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर अभियंता को शामिल किया गया है। समिति विद्यालयों का निरीक्षण कर फर्नीचर की उपलब्धता, गुणवत्ता और आपूर्ति की स्थिति का सत्यापन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.