गया, अप्रैल 29 -- चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बियर लदी कार पकड़ी गई। मंगलवार की रात समेतिक जांच चौकी, डोभी की टीम ने वाहनों की जांच में 281 बोतल अंग्रेजी शराब व बियर लदी होंडा सिटी कार पकड़ी। शराब के साथ नवादा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन में चेक पोस्ट पर झारखंड से आने वाली वाहनों की जांच तेज कर दी गई। इसी कड़ी में मंगलवार की रात एक होंडा सिटी चरपहिया रुकवायी गई। जांच में कार से अंग्रेजी शराब व बियर की 281बोतल जब्त की गई। यह भी पढ़ें- दर्दमारा चेकपोस्ट पर सख्त कार्रवाई: 6 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार 148 लीटर शराब के साथ नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के रवियो विगहा गांव निवासी सौरभ कुमार व हिसुआ थाना अंतर्गत...