शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में परिषदीय स्कूलों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैठने के लिए जल्द ही बाल मैत्री फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशालय ने जिले के 282 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में फर्नीचर के लिए सहमति दी है। सहमति के बाद अब जिले के चयनित केंद्रों में बाल मैत्री फर्नीचर दिया जाएगा। फर्नीचर की क्वालिटी बनाए रखने के लिए डीएम की निगरानी में खरीद की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रकिया भी लगभग अंतिम चरणें में है। बता दें कि फर्नीचर के लिए प्रत्येक केंद्र पर 25 हजार रुपये के बजट की व्यवस्था की गयी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर मुहैया कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...