अल्मोड़ा, मार्च 16 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा हुई। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय में कुल पंजीकृत 2841 में से 2806 ने परीक्षा दी। 35 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इंटरमीडिएट इतिहास विषय में 1486 में से 1472 और व्यावसायिक अध्ययन में 121 में से 120 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। सीईओ एचआर कोहली के नेतृत्व में सचल दल ने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज व राबाइंका अल्मोड़ा का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...