फतेहपुर, फरवरी 28 -- बिंदकी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को मुगल रोड स्थित पालिका भवन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 28 करोड़ 61 लाख 81 हजार 500 रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। बजट में नाली निर्माण व अनुरक्षण, खरंजा व सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे ने बजट का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हैंडपंप मरम्मत, सफाई अनुभाग के वेतन, डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण, सफाई वाहनों के संचालन व ईंधन, कीटनाशक व रसायन, पौधारोपण, पेंशन अंशदान, पथ प्रकाश और जलकल विभाग मद में भी प्रावधान किया गया है। चेयरमैन राधा साहू ने सभासदों की समस्याएं सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.