समस्तीपुर, मार्च 25 -- पूसा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 28-29 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा तेज चलने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 29 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 6 से 12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान बेगूसराय के जिलों में पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 65 एवं दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री एवं न्यूनतम 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...