नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से एक वकील को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पूरे भारत में फैले साइबर फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। इस मामले में 28,000 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। इसके साथ ही, इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पणजी यूनिट की एक टीम ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर एक बोर्डिंग गेट पर राशेष उपाध्याय उर्फ ​​राशेष शाह को पकड़ा। वह उस समय दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होने ही वाला था। सूत्रों ने बताया कि उपाध्याय को पकड़ने में कस्टम विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने ईडी की मदद की। आरोपी को पणजी ले जाया गया और पीएमएलए की एक विशेष ...