लखनऊ, दिसम्बर 14 -- - बिल होल्ड होने से ओटीएस में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे उपभोक्ता केस-एक मोहान रोड पारा निवासी अब्दुल रशीद के परिसर पर दो किलोवाट (खाता सं.8776215546) घरेलू कनेक्शन है। उन्होंने वेबसाइट पर बिल भुगतान की कोशिश की तो बिल नहीं खुला। विभागीय सिस्टम द्वारा ऑटोमैटिक बिल होल्ड कर दिया गया। केस-दो मोहिनीपुरवा निवासी कनौसी लाल के यहां भी दो किलोवाट घरेलू कनेक्शन (खाता सं.6064960000) है। बिल भुगतान के लिए वेबसाइट पर गये तो बिल नहीं खुला। कर्मचारियों ने बताया कि बिल होल्ड हो गया है। केस-तीन सीजी सिटी निवासी सुरेंद्र कुमार का तीन किलोवाट (खाता सं.8713684708) घरेलू कनेक्शन है। उन्होंने बिल जमा करने के लिए मोबाइल ऐप खोला तो बिल नहीं दिखाई दिया। 1912 पर पूछताछ पर पता चला कि बिल होल्ड हो गया है। लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यांचल विद्य...