लखनऊ, मार्च 30 -- विभूतिखंड में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए एक डिलीवरी मैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान उसे सिलेंडर ब्लैक (अवैध बिक्री) करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से सिलेंडर, स्कूटी व कई वाउचर बरामद की हैं। पुलिस ने आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभूतिखंड के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पुलिस व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने भरवारा इलाके में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह के एक सदस्य, डिलीवरी मैन रिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी चंदू फरार है। पुलिस को एक व्यक्ति ने सिलेंडर ब्लैक करने की सू...