गोड्डा, सितम्बर 28 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का अगला चरण 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के रूप में सामने आएगा। इससे पहले 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल हो चुकी है। इसके बावजूद पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने सहित अन्य लंबित मुद्दों पर ठोस समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bank Strike: सोमवार से 3 दिन तक बैंकों के काम-काज पर ब्रेक! हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी, क्या है मांग?बैंक कर्मचारियों का आंदोलन झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि 11 सितंबर की एक दिवसीय हड़ताल के बाद अब 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों की अखिल भारतीय हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय...