28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल, रविवार को खुला रहेगा बैंक
दुमका, सितम्बर 26 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इसे देखते हुए ग्राहकों को हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लेने की सलाह दी गई है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक रामगढ़ के शाखा प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितंबर, रविवार को बैंक खुला रहेगा, ताकि ग्राहक हड़ताल से पहले आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि रविवार को बैंक की उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाते हुए नकदी निकासी, जमा, जरूरी भुगतान सहित अन्य आवश्यक लेनदेन समय रहते निपटा लें। यह भी पढ़ें- बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे सभी व्यावसायिक बैंक, ग्राहकों को मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.