28 से हड़ताल को मजबूर हुए बैंककर्मी
कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की सरकार से वार्ता बेनतीजा निकली। लिहाजा, यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का देशव्यापी ऐलान कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की हठधर्मिता के चलते यूनियन हड़ताल करने को मजबूर है। यूएफबीयू के कानपुर संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि हमारी मांग है कि बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय वर्किंग डे किया जाए। इसके अलावा पीएलआई वितरण में भेदभाव को समाप्त किया जाए। सरकार के समक्ष दोनों मांगें बहुत ही छोटी हैं। बावजूद इसके सरकार यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता में नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इससे पूर्व 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर थे। रजनीश गुप्ता ने बैंक कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता दिखाने का समय आ गया है। लिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.