कानपुर, जून 26 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाजों का कारवां अब कानपुर मंडल पहुंच रहा है। 28 से 30 जून के बीच शहर में होने वाले तीन दिवसीय स्पीड हंट ट्रायल में 12 जिलों के कुल 1695 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी अपनी रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे। इसमें पुरुष वर्ग से 1663 और महिला वर्ग से 32 तेज गेंदबाजों ने पंजीकरण कराया है। यूपीसीए स्पीड हंट से निकलने वाले तेज गेंदबाजों को उप्र की जूनियर, सीनियर और महिला टीम में मौका देने की तैयारी है। 16 जून से छह जुलाई के बीच प्रदेश के सात मंडलों के 75 जिलों से तेज गेंदबाज को खोजने का अभियान चल रहा है। स्पीड हंट में गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ मंडल के ट्रायल संपन्न हो चुके हैं। अब 28 से 30 जून के बीच कानपुर मंडल के ट्रायल होंगे, जिसमें हमीरपुर, फतेहपुर,...