गंगापार, मार्च 21 -- धनुपुर ब्लॉक स्थित देवबरा धाम में 28 मार्च से पांच अप्रैल तक श्री राम कथा की अमृत बरसात करने राजन जी आएंगे। कथा के संरक्षक पूर्व विधायक उदयभान करवरिया हैं। देवबरा धाम में आयोजित होने वाली यह श्री राम कथा को प्रदेश में भव्य और दिव्य बनाने के लिए आयोजक विगत सात माह से पूरी तैयारी में जुटे हैं और कई जनपदों से श्रोताओं के आने की उम्मीद है। जिस स्थान पर कथा का संचालन होगा लगभग 100 बीघा से अधिक की जगह को सुरक्षित कर लिया गया। आयोजक राधे मोहन पांडे व विकास पांडे इलाहाबादी ने बताया कथा श्रवण करने लगभग 30 से 40 हजार श्रोताओं को बैठने के लिए सुरक्षित जगह तैयार कर ली गई है, जिसके लिए क्षेत्र से लगभग 300 से अधिक युवा सेवादार लगे रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.