प्रयागराज, मई 3 -- 28 शिक्षकों को मिला प्रमोशन प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में 14 विभागों के 28 शिक्षकों को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) के तहत पदोन्नति देने का निर्णय लिया। इसमें 8 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर, 10 शिक्षकों को स्टेज-3 से एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया। इसके अलावा 4 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 और 5 को स्टेज-2 से स्टेज-3 में प्रमोट किया गया। बैठक में 16 गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी भी दी गई। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय को मिले छह नए शिक्षक यह भी पढ़ें- DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 'विदेशी प्रोफेसर' देंगे लेक्चर, एडजंक्ट प्रोफेसर पदों पर भर्ती को मंजूरी यह भी पढ़ें- अमर सिंह जगन्ना...