लातेहार, दिसम्बर 31 -- लातेहार। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान लातेहार थाना अंतर्गत होटवाग के पास संचालित किया गया, जहां दोपहिया एवं भारी वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। अभियान के दौरान कुल 28 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 16 वाहन दोषी पाए गए।कार्रवाई के तहत दोषी वाहनों से कुल Rs.46,500की दंड राशि वसूली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.