सासाराम, मई 30 -- चेनारी। पुलिस ने शनिवार को कैमूर पहाड़ी के तराई में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 28 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि पचौरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र से दो जगह से 16 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब तस्कर रामगढ़ निवासी महेंद्र सिंह व उपेंद्र कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस वाहन आते देख कर्मा गांव के समीप तस्कर शराब छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। जहा से पुलिस ने 12 लीटर शराब बरामद किया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...