दरभंगा, अप्रैल 22 -- सुरहाचट्टी। एपीएम थाना की पुलिस ने 21 अप्रैल को सहोरा बलुआही पोखर के पास मोटरसाइकिल सवार दिघरा निवासी अमीन सहनी को मोटरसाइकिल समेत उस पर लदे 28 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...