अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा पुलिस ने 148 गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं। बाजार में इन मोबाइल की कीमत 28 लाख रुपये आंकी है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अपना गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने पर वास्तविक मालिकों के चेहरे खिल उठे।एसपी ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने लगभग 28 लाख रुपये कीमत के 149 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह सफलता साइबर सेल और जिले के थानों में गठित साइबर टीमों को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा साइबर सेल ने 40 तथा सैदनगली पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी लखन सिंह यादव ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।यह यह भी पढ़ें- साइबर सेल टीम ने बरामए किए 26 लाख रुपये के 75 मोबाइल फोन उपलब्धि साइबर सेल की तकनीकी सहायता और थाना पुलि...