जमशेदपुर, मार्च 25 -- बर्मामाइंस स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम में मंगलवार को राज्य सरकार की प्रोजेक्ट संपूर्णा-हर्ष जोहार योजना के तहत जिलास्तरीय समागम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 28 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, सीआरपी और बीआरपी ने भाग लिया। समागम का उद्देश्य पिछले चार वर्षों के दौरान सामाजिक भावनात्मक अधिगम (एसईएल) पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन, प्राप्त सफलताओं और भविष्य के सुझावों पर विचार-विमर्श करना था। सत्र के दौरान 'हर्ष जोहार' कार्यक्रम की चार वर्षीय यात्रा और इसके उद्देश्यों पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एसईएल गतिविधियों से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, आपसी समझ और कक्षा में सहभागिता में सुधार हुआ है। बीपीएम की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी ने कहा कि इन ...