मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड शनिचरा स्थान इलाके से 28 माह से लापता युवती को पुलिस ने रविवार को स्टेशन रोड से बरामद किया। उससे काजी मोहम्मदपुर थाने पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि मामले को लेकर युवती के पिता ने 16 नवंबर 2023 को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 23 नवंबर की दोपहर उनकी बेटी सामान लाने के लिए अघोरिया बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई थी कि शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया है। इधर, काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...