गुमला, मार्च 22 -- घाघरा, प्रतिनिघि। प्रखंड के सुविख्यात हापामुनि मंडा मेला की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 28 मार्च से प्रारंभ होकर एक अप्रैल तक चलने वाले पांच दिनी मंडा मेला की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम के तहत 28 मार्च को सुबह 7.30 बजे शिवभक्तों का आगमन, दोपहर तीन बजे रुद्राभिषेक और शाम 7.30 बजे नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 29 व 30 मार्च को भी रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 मार्च को मां महामाया मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा नृत्य व रात नौ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।31 मार्च और 1 अप्रैल की मध्यरात्रि में फुलखुंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु अंगारों पर चलकर आस्था प्रकट करेंगे। एक अप्रैल को मेला व झूलन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न गांवों के हजारों ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.