मुंगेर, मार्च 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-5) एवं 2024-28 (सेमेस्टर-3) के नामांकन को लेकर छात्रों को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने 23 मार्च से खोले गए नामांकन पोर्टल के तहत 28 मार्च को भी नामांकन का अतिरिक्त मौका देने का निर्णय लिया है। सेमेस्टर-3 (2024-28) में अबतक कुल 27368 विद्यार्थी ने नामांकन कराया है। जिसमें कला संकाय में 23569, विज्ञान में 3550 तहत वाणिज्य संकाय में 249 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं सेमेस्टर-5 (2023-27) में कुल 20334 विद्यार्थी ने नामांकन कराया है। जिसमें कला संकाय में 18207, विज्ञान में 1899 तथा वाणिज्य संकाय में 228 विद्यार्थी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...