इटावा औरैया, मार्च 24 -- मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती मानसिक मंदित महिला से दुष्कर्म प्रकरण में छह दिन बाद जांच प्रक्रिया का अहम चरण पूरा हो गया है। गठित 9 सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी है, जिसके आधार पर अब 28 मार्च को कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। कुलसचिव दीपक वर्मा ने मंगलवार को बताया कि चिकित्सा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आदेश कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति ने पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। कुलपति स्तर से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मंगलवार को कॉलेज प्रशासन की करीब तीन घंटे तक चली बैठक में जांच रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं पर चर्...