मुंगेर, मार्च 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 28 मार्च को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हवेली खड़गपुर पहुंचेंगे। शनिवार की दोपहर 3:15 बजे उनका हेलीकाप्टर हवेली खड़गपुर के आरएसके उच्च विद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से नगर के घोषपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:35 बजे घोषपुर पहुंचकर वे रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी स्व. आत्मानंद सिंह को श्रद्धांजलि समर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रदान करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का स्व. आत्मानंद सिंह के पुत्र संजीव सिंह से गहरा लगाव और मित्रता है। निर्धारित कार्यक्रम के बाद उनका अगला पड़ाव असरगंज के ढोल पहाड़ी होगा, जहां वे क्षेत्रीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रशासन ने इस दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। स्थान...