बोकारो, मार्च 21 -- चास प्रतिनिधि। चास स्थित झारखंड दस्तावेज नवीस संघ शाखा चास कार्यालय परिसर में 2026- 28 का चुनाव 28 मार्च को होगा। इसमें पांच पदों को लेकर दस प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया है। शुक्रवार को संघ के चुनाव आयोग समिति के ब्रह्मानंद दे, जय कुमार भगतिया ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को नामांकन पपत्र जांच होगा। अध्यक्ष पद को लेकर सीताराम शर्मा, पार्थनाथ महतो, सचिव में पंकज कुमार पाण्डेय, कालीदास दुबे, समीर कुमार, कोषाध्यक्ष पद में मुकुटधारी माजी, उपाध्यक्ष पद में दिनबंधु महतो, शशिकांत महतो, सह सचिव में अवधबिहारी महतो, विमल महतो ने नामांकन दर्ज कराया है। चुनाव आयोग समिति ने बताया कि 91 दस्तावेज लेखक पांच पदों को लेकर मतदान करेंगे। मतदान करने को लेकर सभी सदस्यों को पहचान पत्र साथ में लेकर...