सीतामढ़ी, जून 4 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। शादी केवल सामाजिक व धार्मिक समारोह तक सीमित नहीं है। कानूनी मान्यता पाने के लिए उसका रजिस्ट्रेशन कराना महत्वपूर्ण है। विवाह का पंजीकरण नपति पत्नी को कानूनी सुरक्षा देता है, कई सरकारी योजनाओं व अधिकारों के लिए भी जरूरी है।जागरूकता की कमी: जिला अवर निबंधन अधिकारी सह विवाह अधिकारी पंकज कुमार बसाक ने बताया कि शादी का रजिस्ट्रेशन पति पत्नी के रिश्ते का आधिकारिक प्रमाण होता है।यह किसी भी कानूनी विवाद, तलाक व संपत्ति के अधिकार के मामलों में काम आता है। इससे महिला के अधिकारों की सुरक्षा होती है। शादी रजिस्टर्ड होने पर पत्नी गुजारा भत्ता,पति के संपत्ति में हिस्सा व घरेलू हिंसा से सुरक्षा जैसे अधिकारों के लिए आसानी से दावा कर सकती है। यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से 49 पात्रों को मिला लाभ लेक...