किशनगंज, अप्रैल 2 -- पौआखाली। पौआखाली थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों की अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक डीसीएम वाहन से 28 मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान वाहन चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वाहन को जप्त कर थाना लाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध डीसीएम वाहन के जरिए मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम भी हैरान रह गई। वाहन के भीतर 28 मवेशियों को बेहद संकुचित और अमानवीय ह...