घाटशिला, मई 24 -- डुमरिया। डुमरिया थाना परिसर में शनिवार को बकरीद के त्योहार मनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू के अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर थाना क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि डुमरिया क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के तीन ग्राम है,जिसमें डुमरिया,बड़ा कांजीया एवं न्याग्राम शामिल है। तीनों ग्राम में 28 मई को हर मस्जिद में 7 बजे से लेकर 8 बजे तक नमाज अदा किया जायेगा। इस दौरान बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि बकरीद के त्योहार को हम सभी मिलकर कर हर्षो उल्लास के साथ मनायें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा इस त्योहार के दिन शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किया जायेगा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर दुमका के कई थानों में हु...