बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। शहर काजी बिजनौर काजी माजिद अली ने बताया कि इस वर्ष ईद-उल-अजहा का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ईद की नमाज ईदगाह बिजनौर में सुबह ठीक 7 बजे अदा की जाएगी। काजी माजिद अली ने तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों से समय से ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद होने वाली कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई और सामाजिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी किसी भी खुली जगह पर न की जाए तथा पर्दे का उचित इंतजाम रखा जाए। साथ ही कुर्बानी का खून नालियों में न बहाने और अवशेषों को नगर पालिका की गाड़ियों में ही डालने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- दिखावे नहीं, इंसानियत और कुर्बानी की भावना से मनाएं बकरीद : सूफी महताब आलम शहर काजी ने कहा कि यदि गोश्त कहीं ले जाया जा...