मुंगेर, फरवरी 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। 7वां दो दिवसीय बहुक्षेत्रीय सत्संग का भव्य आयोजन आगामी 28 फरवरी से लक्ष्मणपुर के संतमत सत्संग आश्रम परिसर में समारोहपूर्वक किया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। यह जानकारी जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय, खड़गपुर, पाटम, धरहरा, सुल्तानगंज, घोरघट, बरियारपुर, नौवागढ़ी सहित आस-पास के करीब दो हजार सत्संगी व साधु हिस्सा लेंगे। उनके ठहरने एवं भोजन भंडारा का निशुल्क व्यवस्था लक्ष्मणपुर आश्रम में की गई है। इससे पूर्व संत्सगियों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष महेश पासवान ने की, तथा संचालन सचिव प्रताप मंडल ने किया। मौके पर महेश पासवान ने कहा कि इस दो दिवसीय मासिक सत्संग में बेगूसरा...