कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी 28 फरवरी से पहले जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में जाकर अपना सत्यापन अवश्य करा लें। निर्धारित तिथि के बाद सत्यापन नहीं कराने पर योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है। इस योजना के तहत स्नातक (बीए, बीएससी, बी-कॉम) उत्तीर्ण 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को बिहार सरकार की ओर से दो वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि युवाओं को रोजगार की तलाश के दौरान सहयोग देने के उद्देश्य से दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। डीआरसी प्रबंधक अमरजीत कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.