प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में अब 28 फरवरी तक प्रवेश होगा। एमडीपीजी कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 15 फरवरी थी। विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया है। एमडीपीजी केंद्र पर 47 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...