बलिया, फरवरी 27 -- बलिया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बस्तौरा के प्रधानाचार्य डॉ. कालिका प्रसाद मौर्य ने बताया है कि कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश प्रक्रिया की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। उनका कहना है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी 10 मार्च से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची 23 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...