गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 फरवरी को सुबह नौ बजे जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजन होगा। कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में होगा। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर अधिकतम तीन मिनट में हिंदी या अंग्रेजी में विचार रखेंगे। मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति, संप्रेषण कौशल और समय-प्रबंधन के आधार पर होगा। चयनित पांच प्रतिभागी राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...