पलामू, जुलाई 14 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) पलामू की ओर से जिले के 35 बहु उद्देशीय सहकारी समिति, लैम्पस और पैक्स को कंप्यूटराइजेशन करने के उद्वेश्य से एकदिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 28 लैम्पस, पैक्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें कंप्यूटर संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। नाबार्ड पलामू के जिला विकास प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पलामू के पैक्स को तकनीकी रूप से मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को डिजिटल रूप से अपडेट रखने के लिए सभी पैक्स को कंप्यूटराइजेशन किया जा रहा है। प्रथम चरण में पैक्सों को कंप्यूटराइजेशन किया जा चुका है। दूसरे चरण में 35 पैक्सों को कंप्यूटराइजेशन किया जाना है। इसके लिए पैक्स प्रतिनिधियों को कार्यशाला के माध्यम से कंप्यूटर संचालन के लिए विस्तार से ...