मुजफ्फरपुर, जून 26 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रजला चौक के पास शुक्रवार को फकुली पुलिस ने 28 पेटी बियर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। धरे गए तस्करों में संदीप कुमार, तुर्की निवासी सरोज कुमार और सदर इलाके के आकाश कुमार शामिल हैं।पुलिस को फकुली इलाके से शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली, जिसके बाद विशेष टीम ने रजला चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान चारपहिया वाहन को रोका। ​वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में बियर बरामद हुई। पुलिस के बयान पर गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- 28 पेटी बियर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...