28 दिन बाद भी अंक-पत्र नहीं मिला, 11वीं में दाखिला शुरू नहीं
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जैक की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी हुआ। 20 मई की शाम तक 28 दिन बीतने के बाद भी जिला शिक्षा विभाग को मैट्रिक रिजल्ट का अंक-पत्र, माईग्रेशन समेत अन्य सर्टिफिकेट नहीं मिला है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को भी नहीं मिला है। नतीजा यह है कि अबतक प्लस टू स्कूल या इंटर कॉलेजों में 11वीं में दाखिला शुरू नहीं हो पाया है। टीसी लेने के लिए स्कूल पहुंच रहे छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को कहा जा रहा है कि ऑनलाइन मार्क्सशीट का कोई मतलब नहीं है। जैक से ओरिजनल मार्क्सशीट मिलने पर ही टीसी काटी जाएगी। मार्क्सशीट आने का इंतजार करें। बिना टीसी के प्लस टू में दाखिला नहीं लिया जा रहा है। इस कारण 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। दूसरे शहर जाकर 11वीं व 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी टीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.